राज्य वित्त आयोग ने किया वेब पोर्टल एवं मोबाईल ऐप लॉन्च | 01 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

31 अक्टूबर, 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग ने ग्राम पंचायतों से सुगमता से जानकारी उपलब्ध कराने के लिये वेब पोर्टल एवं मोबाईल ऐप लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु 

  • अपनी अनुशंसाओं को पर्याप्त आँकड़ों के आधार पर तैयार करने के लिये एवं पंचायती राज संस्थाओं व नगरीय स्थानीय निकायों से जानकारी प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा वेब पोर्टल SFC-eInfo एवं मोबाईल ऐप तैयार किया है।
  • आयोग के द्वारा तैयार वेब पोर्टल एवं मोबाईल ऐप से प्रत्येक पंचायत की जानकारी सुगमता से प्राप्त होगी। 11 हज़ार 664 पंचायतों से प्राप्त जानकारियों से एक वृहद डेटाबेस तैयार होगा। जिसका प्रयोग शासन के विभिन्न स्तर पर किया जा सकता है।
  • उल्लेखनीय है कि राज्य वित्त आयोग का गठन पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय स्थानीय निकायों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाता है।