स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एस.सी.आर.डी.ए.) का होगा गठन | 03 Oct 2023

चर्चा में क्यों? 

29 सितंबर, 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एस.सी.आर.डी.ए.) के जल्द से जल्द गठन के निर्देश दिये। 

प्रमुख बिंदु  

  • बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन महीने के अंदर एस.सी.आर.डी.ए. की कार्ययोजना प्रस्तुत करें।  
  • एस.सी.आर.डी.ए. में लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और बाराबंकी जनपदों को शामिल किया जाएगा।  
  • राजधानी लखनऊ को एस.सी.आर.डी.ए. का मुख्यालय बनाया जाएगा और नागरिकों की सुविधा के लिये बाकी जनपदों में रीजनल ऑफिस खोले जाएगे। 
  • झांसी औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बाद एस.सी.आर.डी.ए. प्रदेश में नियोजित शहरी विकास का मॉडल होगा। 
  • योजना के अंतर्गत 59 शहरों के लिये तैयार किया जा रहा मास्टर प्लान शासन के अनुमोदनार्थ भेजने के निर्देश दिये गए हैं।  
  • शामली, बड़ौत, चंदौसी, गोंडा एवं अमरोहा में पहली बार मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, साथ ही लोनी और मोदीनगर को गाजियाबाद में इंट्रीग्रेट करते हुए एक मास्टर प्लान बनाए जाने के निर्देश दिये हैं।