खेल और साहसिक पुरस्कार, 2021 | 15 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

13 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार-2021 वितरण किये, जिनमें मध्य प्रदेश के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को अर्जुन पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • यह पुरस्कार विवेक सागर प्रसाद को हॉकी खेल विधा में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करने के लिये दिया गया है।
  • फरवरी, 2000 में इटारसी में जन्मे विवेक सागर प्रसाद हॉकी खेल विधा के सर्वाधिक उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक, 2020 में कांस्य पदक जीता था।
  • वर्ष 1961 में स्थापित अर्जुन पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्हाेंने पिछले चार वर्षों में लगातार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो, साथ ही उनमें नेतृत्व, खेल भावना तथा अनुशासन की भावना के गुण भी होने चाहियें। पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, समारोह की पोशाक तथा 15.00 लाख रुपए नगद दिये जाते हैं।