रामनवमी पर विशेष | 17 Apr 2024

चर्चा में क्यों?

डाक विभाग एवं प्रयाग फिलाटेलिक सोसायटी के तत्त्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रयागराज क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर एक विशेष कवर जारी किया।

मुख्य बिंदु:

  • भगवान राम जैसी प्रतिष्ठित सांस्कृतिक हस्तियों वाले टिकट संग्रह लोगों और उनकी विरासत के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं।
  • ये टिकट न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व के 20 से अधिक देशों में भी लोकप्रिय हैं जहाँ वे महाकाव्य रामायण के पात्रों और कहानियों को दर्शाते हैं।
  • अद्वितीय राम नवमी-थीम वाला टिकट प्रयागराज के मुख्य डाकघर में स्थित फिलाटेलिक ब्यूरो में 25 रुपए में बिक्री पर होगा।

प्रयाग फिलाटेलिक सोसायटी

  • इसका गठन 21 जुलाई 2017 को इलाहाबाद में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत एक पंजीकृत सोसायटी के रूप में किया गया था।
  • इसका उद्देश्य सभी आयु समूहों के बीच डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देना है, इसने पूरे भारत से सदस्यता आमंत्रित की है।

रामनवमी

  • यह वसंत ऋतु का हिंदू त्योहार है।
  • यह त्योहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्म का प्रतीक है।
  • यह दिन चैत्र नवरात्रि का नौवाँ और आखिरी दिन है। यह सामान्यतः प्रत्येक वर्ष मार्च या अप्रैल के ग्रेगोरियन महीनों में होता है।