भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर प्रस्तावित 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का शिलान्यास | 20 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

19 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर प्रस्तावित 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • जिस समय छारछुम में प्रस्तावित मोटर पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, ठीक उसी समय नेपाल में वहाँ के वाणिज्य मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू ने भी शिलान्यास किया।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुल एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल 32 करोड़ 98 लाख 40 हज़ार रुपए की लागत से बनेगा।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच गडत्त चौकी के बाद छारछुम में बनने वाला यह पुल उत्तराखंड में दूसरा मोटर पुल होगा। इस पुल पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन चल सकेंगे।
  • इस पुल के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ेंगे। क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार बढ़ने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।