सोनाली मिश्रा: RPF की पहली महिला महानिदेशक | 04 Aug 2025
चर्चा में क्यों?
मध्य प्रदेश कैडर की वर्ष 1983 बैच की IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की महानिदेशक (DG) का पद ग्रहण किया है। वह RPF के 143 वर्षों के इतिहास में इस बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनी हैं।
मुख्य बिंदु
- नियुक्ति:
- सोनाली मिश्रा की नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) द्वारा मंज़ूरी दी गई है। वह 31 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर कार्य करेंगी।
- उन्होंने मनोज यादव का स्थान लिया, जो 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए।
- DG बनने से पहले
- मध्य प्रदेश में पुलिस (चयन/भर्ती) की अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत थीं।
- पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल में अतिरिक्त दायित्वों का निर्वहन किया।
- मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी की निदेशक के रूप में भी सेवा दी।
- उन्होंने CBI (Central Bureau of Investigation) तथा BSF (Border Security Force) में भी कार्य किया है।
- संयुक्त राष्ट्र की कोसोवो शांति मिशन में सेवा देकर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अनुभव अर्जित किया।
- सम्मान एवं पुरस्कार
- उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
- साथ ही, सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
- RPF एक सशस्त्र बल है, जो केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इसका दायित्व रेलवे संपत्ति, यात्री क्षेत्र और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
- इसका प्रारंभिक स्वरूप वर्ष 1881 में निजी रेलवे कंपनियों के वॉच एंड वार्ड विभाग के रूप में था।
- वर्ष 1957 के RPF अधिनियम के तहत इसे वैधानिक निकाय का स्वरूप मिला।
- वर्ष 1966 में रेलवे संपत्ति (अनधिकृत अधिपत्य) अधिनियम पारित किया गया ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त किया जा सके।
- वर्ष 1985 में RPF अधिनियम में संशोधन के पश्चात् इसे सशस्त्र बल का दर्जा मिला और यह एक केंद्रीय पुलिस संगठन के रूप में विकसित हुआ।
- मंत्र: यशो लभस्व (यश प्राप्त करो)।