सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन | 26 May 2023

चर्चा में क्यों?

25 मई, 2023 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने प्रदेश के अलवर ज़िले में परमार्थ दिव्यांग एवं जनकल्याण बौद्धिक दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • यह आवासीय विद्यालय अलवर ज़िले के दिव्यांगों के लिये मील का पत्थर साबित होगा। 
  • विदित है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में दिव्यांगों के लिये बाबा आमटे यूनिवर्सिटी जैसी सौगात भी दी है।  
  • राज्य सरकार प्रत्येक ज़रूरतमंद व पिछड़े तबके के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये नीतिगत फैसले कर रही है। सरकार ने दिव्यांगों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से न केवल उनकी पेंशन बढ़ाई है बल्कि उन्हें आवागमन में असुविधा न हो इसके लिये हज़ारों की संख्या में स्कूटी भी वितरित की है। 
  • राज्य सरकार प्रदेश के दिव्यांगों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को लाभांवित करने हेतु विभिन्न येाजनाएँ संचालित की गई हैं, जिनसे उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।