सिरोम टोली सरना स्थल सौंदर्यीकरण योजना | 09 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

7 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरोम टोली सरना स्थल सौंदर्यीकरण योजना की आधारशिला रखी।

प्रमुख बिंदु

  • राजधानी राँची के सिरोम टोली सरना स्थल के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज की परंपरा और कला-संस्कृति को जीवंत, अक्षुण्ण और संरक्षित करने के प्रयासों की श्रृंखला का हिस्सा है।
  • इस योजना के तहत लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से सरना स्थल परिसर में विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी सरना और मसना स्थल को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इसके ऐतिहासिक महत्त्व से भलीभाँति वाकिफ रहे।
  • गौरतलब है कि सरना स्थल झारखंड, बिहार, असम और छत्तीसगढ़ राज्यों में छोटानागपुर पठार क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं में पवित्र उपवन हैं। इन अनुष्ठानों के अनुयायी मुख्य रूप से बैगा, कुरुख, मुंडा और संथाल हैं।