मध्य प्रदेश की शिवानी ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में जीता रजत पदक | 08 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

1 से 7 नवंबर, 2021 तक सर्बिया गणराज्य में संपन्न अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के ग्राम उमरेठ की निवासी सुश्री शिवानी ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस चैंपियनशिप में भारत से 30 खिलाड़ियों और मध्य प्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी शिवानी ने हिस्सा लिया था। 
  • इसके पहले उन्होंने सितंबर माह में अमेठी में संपन्न राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 
  • अंडर 23 चैंपियनशिप में जगह बनाने वाली मध्य प्रदेश की यह दंगल गर्ल दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।