शिवांशी यादव | 13 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

  • 12 सितंबर, 2021 को हिसार स्थित चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की छात्रा शिवांशी का इंडियन स्पेश रिचर्स ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चयन किया है।

प्रमुख बिंदु

  • शिवांशी उन 10 विद्यार्थियों में से एक है, जिन्हें देश भर से ISRO ने चयनित किया है।
  • वह एक वर्ष तक ISRO और इसी डिग्री के दूसरे वर्ष की पढ़ाई नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टवेंटी ITC से करेगी।
  • ज्ञातव्य है कि ISRO में चयनित चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की छात्रा शिवांशी यादव मूल रूप से रेवाड़ी ज़िले के गाँव खुशपुरा की रहने वाली है।
  • इनके पिता इंजीनियर विजय कुमार मेवात में कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता पुष्पा यादव गृहिणी हैं।
  • शिवांशी ने बताया कि एक साल देहरादून में कोर्स करने के बाद दूसरे साल नीदरलैंड में रिसर्च वर्क होगा। कृषि क्षेत्र में सेटेलाइट से कैसे और किस-किस तरह से मदद की जा सकती है, इसी पर उनका रिसर्च वर्क रहेगा।