पुरातत्त्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय तथा संस्कृति एवं राजभाषा का पृथक्-पृथक् संचालनालय | 21 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

20 दिसंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने संस्कृति विभाग के अधीनस्थ संचालित संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग को पृथक्-पृथक् संचालनालय के रूप में घोषित कर दिया है। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन स्थित संस्कृति विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग संचालनालय पुरातत्त्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय तथा संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के नाम से जाना जाएगा।
  • नवगठित विभागाध्यक्ष कार्यालयों के सुव्यवस्थित कार्य निष्पादन-संचालन के लिये प्रशासनिक दृष्टि से कार्यालय का नाम एवं पता परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार संचालनालय पुरातत्त्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय के कार्यालय का पता महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर सिविल लाइन रायपुर है।
  • वहीं संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा के कार्यालय का पता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल व्यावसायिक परिसर द्वितीय तल सेक्टर-27 नवा रायपुर अटल नगर है।