वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन | 15 Jan 2022

चर्चा में क्यों? 

14 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। 

प्रमुख बिंदु 

  • कमाल खान एनडीटीवी के उत्तर प्रदेश ब्यूरो में कार्यकारी संपादक थे। कमाल खान दो दशक से पत्रकारिता में थे। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में रहने के बाद उन्होंने एनडीटीवी के साथ टीवी करियर की शुरुआत की और अंत तक चैनल के साथ जुड़े रहे।
  • कमाल खान की पहचान एक तेजतर्रार पत्रकार के तौर पर थी। खबरों को पेश करने के अपने खास अंदाज और भाषा के लिये वह काफी लोकप्रिय थे।
  • पत्रकारिता में शानदार योगदान के लिये उन्हें रामनाथ गोयनका पुरस्कार और राष्ट्रपति के हाथों गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिला था।