उत्तराखंड में सुरक्षा उपाय सक्रिय | 08 May 2025
चर्चा में क्यों?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की और राज्य के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में मज़बूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीमांत इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया।
प्रमुख बिंदु
- संवेदनशील सीमावर्ती ज़िलों की पहचान की गई:
- उत्तरकाशी और चमोली की सीमा चीन से लगती है।
- चंपावत और उधमसिंह नगर की सीमा नेपाल से लगती है।
- पिथौरागढ़ की सीमा चीन और नेपाल दोनों से लगती है।
- चार धाम यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई:
- मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने पर ज़ोर दिय , जहाँ वर्तमान में लाखों तीर्थयात्री पंजीकृत हैं।
- उन्होंने निर्देश दिया कि तीर्थ स्थलों के लिये सभी सुरक्षा व्यवस्थाएँ अविलंब सक्रिय कर दी जाएं।
- सामरिक अवसंरचना का संरक्षण:
- बैठक में प्रमुख प्रतिष्ठानों, बांधों, विद्युत संयंत्रों की सुरक्षा की समीक्षा की गई तथा सभी विभागों और पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये गए।
- आपातकालीन तैयारी उपाय:
- उन्होंने निर्देश दिये कि ज़िला एवं तहसील स्तर पर खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
- अस्पतालों को आवश्यक दवाओं की उचित व्यवस्था के साथ सतर्क रहना चाहिये ।
- नागरिक सुरक्षा और स्वयंसेवकों की भूमिका:
- मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में नागरिक सुरक्षा समूहों और स्वैच्छिक संगठनों को प्रशिक्षित करने का आह्वान किया।
- अफवाहों और गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाना:
- मुख्यमंत्री ने जनता तक सटीक एवं सत्यापित जानकारी प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
- उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये।