झारखंड में 'स्कूल रुआर 2026' पहल शुरू की गई | 18 Apr 2026

चर्चा में क्यों?

झारखंड सरकार ने ‘स्कूल रुआर 2026’ पहल को राज्यव्यापी ‘बैक-टू-स्कूल’ अभियान के रूप में शुरू किया, जिसका उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः कक्षाओं में लाना और वर्ष 2026 में ड्रॉपआउट दर को 1% से कम करना है।

मुख्य बिंदु:

    • पहल: ‘स्कूल रुआर 2026’ झारखंड के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शुरू की गई। 21-दिवसीय गहन अभियान है, जिसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना है।
      • 70% उपस्थिति बनाए रखना और नियमित डेटा अपडेट करना अनिवार्य है।
      • इस अभियान के अंतर्गत हितधारकों को घर-घर जाकर संपर्क करने और जागरूकता अभियान में शामिल किया गया है, ताकि अभिभावकों को बच्चों को पुनः स्कूल भेजने के लिये प्रेरित किया जा सके।
      • ज़िला शिक्षा पदाधिकारी और ज़िला शिक्षा अधीक्षक को इस अभियान के क्रियान्वयन एवं निगरानी की पूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
    • उद्देश्य: मुख्य लक्ष्य स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान करना, ड्रॉपआउट छात्रों का पुनः नामांकन करना और विशेष रूप से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में निरंतर शिक्षा सुनिश्चित करना है।
      • यह पहल वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के दौरान ड्रॉपआउट दर को 1% से कम करने का लक्ष्य रखती है।
    • निगरानी तंत्र: छात्रों के नामांकन और उपस्थिति की निगरानी ई-विद्यावाहिनी जैसे डिजिटल सिस्टम के माध्यम से की जाती है, ताकि नए और पुनः नामांकित छात्रों की नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित हो सके।