राज्यपाल राहत कोष के लिये एस.बी.आई. ने निर्मित किया क्यूआर कोड | 07 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

6 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य में राज्यपाल राहत कोष के लिये निर्मित क्यूआर कोड का लोकार्पण किया। यह क्यूआर कोड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • राज्यपाल ने बताया कि ‘डिजिटल भारत’के तहत यह एक महत्त्वपूर्ण पहल है तथा इस क्यूआर कोड के लोकार्पण से राज्यपाल राहत कोष के लिये अब क्यूआर कोड स्कैन कर सहयोग राशि सीधे बैंक खाते में जमा कराई जा सकेगी।
  • उन्होंने बताया कि राज्यपाल राहत कोष का दायरा बढ़ाने और इससे अधिकाधिक रूप में ज़रूरतमंदों को हर संभव प्रभावी सहयोग किये जाने हेतु इसे शुरू किया गया है।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक धीरेंद्र कुमार दास ने बताया कि राज्यपाल राहत कोष के क्यूआर कोड निर्मित होने से पूर्णरूप से सुरक्षित रूप में लोग अब इसमें अपनी धनराशि ज़रूरतमंदों के सहयोग के लिये दान कर सकेंगे। यह राशि सीधे राज्यपाल राहत कोष के बैंक में स्थानांतरित हो जाएगी।