उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बने सतीश महाना | 30 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

29 मार्च, 2022 को भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को उत्तर प्रदेश की अठारहवीं विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

प्रमुख बिंदु

  • सदन में निर्वाचन की घोषणा प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने की।
  • पंडित हृदय नारायण दीक्षित की जगह लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा के 23वें और व्यक्ति के रूप में 18वें अध्यक्ष हैं।
  • सतीश महाना महाराजपुर (कानपुर) से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वे पहली बार 1991 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये चुने गए थे।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास टंडन थे। केसरीनाथ त्रिपाठी सर्वाधिक 13 साल तक अध्यक्ष के पद पर आसीन हुए थे।