संजय सरोवर सिंचाई परियोजना स्वीकृत | 24 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

23 मार्च, 2023 को मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय जल आयोग ने मध्य प्रदेश के बालाघाट एवं सिवनी ज़िले से जुड़ी महत्त्वाकांक्षी संजय सरोवर सिंचाई परियोजना के प्रस्तावों के प्रथम चरण की स्वीकृति दे दी है। जल आयोग ने परियोजना की साध्यता का अनुमोदन किया है।

प्रमुख बिंदु

  • प्रथम चरण की स्वीकृति से बालाघाट और सिवनी ज़िले के करीब 300 गाँव को लाभ होगा। इनमें बालाघाट ज़िले के 117 गाँव हैं। साथ ही दोनों ज़िलों की 11 हज़ार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि में सिंचाई हो सकेगी।
  • संजय सरोवर सिंचाई योजना में 357 करोड़ रुरपए की मंज़ूरी दी गई है। इससे नहरों के सीमेंटीकरण, सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण से संबंधित कार्य किये जाएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि प्रदेश के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की बाईं तट नहर प्रणाली संजय सरोवर परियोजना का एक भाग है। इस नहर प्रणाली का निर्माण वर्ष 1998 से वर्ष 2005 तक किया गया था। वर्तमान में इस नहर प्रणाली की मुख्य नहर, वितरण नहरें एवं उप वितरण नहरें अब तक क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, इनकी मरम्मत करवाई जाएगी।