संगीता खलखो बनी राज्य स्तर पर सबसे अधिक लेन-देन करने वाली बैंक सखी | 19 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बलरामपुर के तातापानी में बैंक सखी के रूप में कार्यरत संगीता खालखो 1 करोड़ 36 लाख रुपए का लेन-देन कर राज्य स्तर पर सबसे अधिक लेन-देन करने वाली बैंक सखी बन गई हैं। 

प्रमुख बिंदु 

  • कलेक्टर कुंदन कुमार ने संगीता खलखो को इसके लिये संयुक्त ज़िला कार्यालय परिसर में सम्मानित किया। 
  • उल्लेखनीय है कि 8 मार्च, 2022 को विश्व महिला दिवस के अवसर पर संगीता खलखो को ग्राहक सेवा केंद्र के राज्य स्तरीय कार्यालय रायपुर मे आयोजित स्मरण समारोह में सम्मानित किया गया था।
  • संगीता खलखो ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से अब तक 513 बचत खाता खोल चुकी हैं तथा उन्हें समय-समय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। 
  • कलेक्टर कुंदन कुमार ने संगीता खलखो की कार्यकुशलता को देखते हुए ज़िला प्रबंधक ई गवर्नेंस को निर्देशित किया है कि उन्हें लोकसेवा केंद्र के संचालन हेतु समस्त आईडी देकर ग्राम तातापानी में लोक सेवा केंद्र प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।