संगीत नाटक अकादमी अवार्ड | 11 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

9 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा राजस्थान के गाज़ी खान बरना को लोक संगीत के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिये संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • गाज़ी खान बरना राजस्थान के जैसलमेर ज़िले से संबंधित हैं।
  • इन्होंने राजस्थानी लोक संगीत की मांगणियार परंपरा की समृद्ध विरासत को आत्मसात् किया है।
  • वर्तमान में इनकी प्रसिद्धि एक मँजे हुए खड़ताल वादक की है।
  • लोककला के क्षेत्र में इनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2002 में इन्हें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।