संवेदना की पुकार | 01 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2023 को हरियाणा की जानी-मानी लेखिका तथा समाजसेविका स्वीटी तोमर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चंडीगढ़ में अपनी पुस्तक ‘संवेदना की पुकार’ की एक प्रति भेंट की।

प्रमुख बिंदु  

  • ‘संवेदना की पुकार’ पुस्तक के माध्यम से स्वीटी तोमर ने शिक्षा प्राप्त करने में लड़कियों के सामने आने वाली सामाजिक चुनौतियों और बाल विवाह के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला है।
  • लेखिका ने बताया कि साहित्य, विशेष रूप से पुस्तक-पुस्तिकाएँ समाज में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
  • इस अवसर पर लेखिका ने मुख्यमंत्री से पुस्तक के माध्यम से उठाए गए बालिका शिक्षा और बाल विवाह से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।