साध्वी सतीश सैल ने मिस इंडिया 2026 का खिताब जीता | 20 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
गोवा का प्रतिनिधित्व करने वाली साध्वी सतीश सैल, फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता बनी हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली गोवा की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है और अब वह 'मिस वर्ल्ड 2027' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार हैं।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: 18 अप्रैल, 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में आयोजित इस प्रतियोगिता के 61वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में ताज पहनाया गया।
- व्यक्तिगत विकास: प्रतियोगिता के दौरान उन्हें ‘बेस्ट बॉडी’ के लिये शीर्ष 5 में स्थान मिला था।
- रुचियाँ: उनके शौक की एक अनूठी शृंखला है – मधुमक्खी पालन, मिट्टी के बर्तन बनाना, टैक्सीडर्मी (मृत जीवों का संरक्षण) और वन्यजीव फोटोग्राफी शामिल है। वे सात भाषाओं में भी निपुण हैं।
- उनके सपने और विज़न: यह विज़न उन व्यक्तिगत चुनौतियों से विकसित हुआ, जिनका सामना उन्हें पहली बार कनाडा जाने पर व्यावहारिक वयस्क कौशल जैसे कराधान और वित्तीय प्रबंधन के संदर्भ में करना पड़ा।
- समग्र शिक्षा: उनका प्रस्तावित विश्वविद्यालय पारंपरिक शिक्षा और वास्तविक जीवन के बीच की दूरी को घटाते हुए आवश्यक जीवन-कौशल, आध्यात्मिकता तथा रचनात्मकता के विकास पर केंद्रित होगा।
- समर्थन: वे महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता की प्रबल समर्थक हैं और बाल कुपोषण तथा श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों के कल्याण से जुड़े कार्यों का समर्थन करती हैं।
- ग्रामीण प्रतिनिधित्व: घनिष्ठ समुदायों में पली-बढ़ी होने के कारण, उनका लक्ष्य अपने मंच का उपयोग ग्रामीण समुदायों की कहानियों और उनके अनुकूलन को व्यापक दर्शकों तक पहुँचाने के लिये करना है।