साध्वी निरंजन ज्योति ने NCBC के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला | 31 Mar 2026
चर्चा में क्यों?
साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
मुख्य बिंदु:
- पृष्ठभूमि: साध्वी निरंजन ज्योति पूर्व सांसद रही हैं और उन्होंने ग्रामीण विकास तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालयों में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।
- वे सामाजिक और सामुदायिक विकास पहलों में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं, विशेषकर समाज के कमज़ोर एवं वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिये।
- नए सदस्य: किरण उमेश महाले ने NCBC के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
- वे पहले अमरावती नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं और सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में व्यापक अनुभव रखती हैं।
- NCBC: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBCs) के हितों और कल्याण की रक्षा के लिये उत्तरदायी है।
- यह आयोग भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
- संवैधानिक दर्जा: इसे 102वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2018 (अनुच्छेद 338B) के माध्यम से संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया।
|
और पढ़ें: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) |