झालावाड़, बूंदी व बाँसवाड़ा में सिंचाई परियोजनाओं के लिये 156.13 करोड़ रुपए स्वीकृत | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

8 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने हेतु जल संसाधन विभाग से संबंधित 5 विकास कार्यों हेतु 156.13 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिंदु

  • इस राशि से झालावाड़ ज़िले में राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना में फव्वारा पद्धति के विकास कार्य, घुघवा लघु सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे।
  • इसके साथ ही बूंदी ज़िले में उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा बाँसवाड़ा ज़िले के कूपड़ा गाँव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के राज्य बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।