रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने दूसरा खिताब जीता | 09 Feb 2026
चर्चा में क्यों?
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर अपना दूसरा महिला प्रीमियर लीग (WPL) खिताब जीतते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
मुख्य बिंदु:
- लक्ष्य: दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स (37 गेंदों में 57 रन) की शानदार अर्द्धशतकीय पारी के दम पर 204 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
- रिकॉर्ड रन-चेज़: रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने 19.4 ओवरों में 204/4 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया, जो किसी बड़े T20 फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन-चेज़ है।
- स्टार प्रदर्शन:
- स्मृति मंधाना: कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 87 रन बनाए, जो WPL फाइनल में किसी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
- जॉर्जिया वॉल: 54 गेंदों में 79 रन बनाए और मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिये रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी की।
- फ्रैंचाइज़ उपलब्धि: इस जीत के साथ RCB, मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी ऐसी फ्रैंचाइज़ बन गई जिसने दो WPL खिताब (2024 और 2026) जीते हैं।
- मुख्य उपलब्धियाँ और पुरस्कार:
- ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन): स्मृति मंधाना (RCB) — 377 रन।
- पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट): राधा यादव (DC) — 14 विकेट।
- सीज़न की उभरती खिलाड़ी: जॉर्जिया वॉल (RCB)।
- महिला खेलों के लिये महत्त्व: इस तरह की हाई-प्रोफाइल जीतें महिला पेशेवर खेलों के ‘सामान्यीकरण’ में योगदान देती हैं और ‘खेलो इंडिया’ पहल के तहत स्थानीय स्तर पर भागीदारी को प्रोत्साहित करती हैं।
|
और पढ़ें: IPL |