राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
रोहित जैन RBI के डिप्टी गवर्नर नियुक्त
- 06 May 2026
- 9 min read
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
मुख्य बिंदु:
- नियुक्ति: रोहित जैन को भारतीय रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है, जिसे मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा अनुमोदित किया गया।
- उत्तराधिकारी: वे टी. रबी शंकर का स्थान लेते हैं, जिन्होंने RBI में अपना कार्यकाल पूरा किया।
- कार्यकाल: उनकी नियुक्ति मई 2026 से प्रभावी तीन वर्ष की अवधि के लिये है।
- पूर्व पद: नियुक्ति से पहले वे RBI में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे और प्रमुख पर्यवेक्षी ज़िम्मेदारियाँ संभाल रहे थे।
- संरचना: भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के अनुसार, केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं—दो RBI के भीतर से, एक वाणिज्यिक बैंकिंग क्षेत्र से और एक अर्थशास्त्री जो मौद्रिक नीति विभाग का प्रमुख होता है।
- RBI: भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
- इसे वर्ष 1949 में राष्ट्रीयकृत किया गया।
- इसकी स्थापना प्रारंभ में कोलकाता में हुई थी, लेकिन वर्ष 1937 में इसे स्थायी रूप से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।
|
और पढ़ें: RBI |