रितु खंडूरी निर्विरोध चुनी गईं उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष | 28 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

26 मार्च, 2022 को कोटद्वार से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रितु खंडूरी भूषण को उत्तराखंड की पाँचवी विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • रितु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष हैं। वे दूसरी बार विधायक बनी हैं। पिछली विधानसभा चुनाव में वे यमकेश्वर से विधायक बनी थीं। 
  • 29 जनवरी, 1965 को नैनीताल में जन्मीं खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री  मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी हैं। 
  • उन्होंने रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज, मेरठ (यूपी) से स्नातक किया है और राजस्थान विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर (पीजी) हैं। 
  • खंडूरी ने वर्ष 2006 से 2017 तक नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय में एक संकाय सदस्य के रूप में काम किया है और भारतीय इतिहास पर तीन पुस्तकें लिखी हैं।