हरियाणा की रिद्धि ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप के मिक्स्ड डबल्स में जीता स्वर्ण पदक | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

24 अप्रैल, 2022 को तुर्की के एंटाल्या में तीरंदाजी वर्ल्ड कप के मिक्स्ड डबल्स में हरियाणा की तीरंदाज रिद्धि फोर ने अपने जोड़ीदार तरुणदीप राय के साथ भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

प्रमुख बिंदु

  • तरुणदीप और रिद्धि ने मिश्रित टीम स्पर्धा में शूट ऑफ में ब्रिटेन के ब्रायोनी पिटमैन और एलेक्स वाइस की जोड़ी को हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। 
  • इसके साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में अपना अभियान दो स्वर्ण के साथ समाप्त किया। इससे पहले 23 अप्रैल को अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की कंपाउंड पुरुष टीम ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। 
  • गौरतलब है कि 17 साल की रिद्धि का यह पहला वर्ल्ड कप पदक है, वहीं ग्वांगझू एशियाई खेलों (2010) में रजत पदक जीतने वाले 38 साल के तरुणदीप पहली बार वर्ल्ड कप के मिश्रित वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।