कैंपा की संचालन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित | 25 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

24 जनवरी, 2023 को राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर स्थित शासन सचिवालय में वन विभाग की कम्पंसेटरी अफोरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी अर्थात कैंपा (राजस्थान प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) की संचालन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

प्रमुख बिंदु 

  • समीक्षा बैठक में कैंपा के वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा करने के साथ ही वर्ष 2023-24 हेतु 298.57 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया।
  • इस वार्षिक कार्य योजना को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने की पश्चात् इसका क्रियान्वयन किया जाएगा, जो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 249.19 करोड़ रुपए की राशि से 49.38 करोड़ रुपए अधिक है।
  • उल्लेखनीय है कि कम्पंसेटरी अफोरेस्टेशन फंड के नियमों के तहत जारी राशि का उपयोग वन तथा वन्य जीव प्रबंधन एवं इनसे संबंधित आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण में शामिल कार्मिकों की क्षमता निर्माण में किया जाता है। इससे वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण होता है।