‘छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा’पुस्तक का विमोचन | 16 Dec 2021

चर्चा में क्यों? 

  • 15 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोविंद पटेल के द्वारा लिखित किताब ‘छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा’का विमोचन किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस पुस्तक में दुर्ग ज़िले के धमधा विकासखंड में गोंड राजाओं के शासनकाल में खुदवाए गए 126 तालाबों की जानकारी प्रकाशित की गई है।
  • पुस्तक में उन तालाबों के नाम, निर्माण वर्ष, खसरा नंबर, क्षेत्रफल व जलभराव का उल्लेख किया गया है। 
  • इस किताब के ज़रिये प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण की परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।