उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्ट्री, 2022 के विशेष अंक का विमोचन | 28 May 2022

चर्चा में क्यों? 

27 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्ट्री, 2022 के विशेष अंक का विमोचन किया। यह मीडिया डायरेक्ट्री नेशनल मीडिया क्लब की ओर से प्रकाशित की गई है। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस तरह की डायरेक्ट्री का प्रकाशन पहली बार हुआ है। हालाँकि इससे पहले भी यह प्रकाशित की गई थी, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक समेत पूरे देश के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के नंबर इसमें शामिल किये गए हैं।   
  • इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ज़िला स्तर के अधिकारियों और पत्रकारों समेत पुलिसवालों के कॉन्टैक्ट नंबर इसमें लिखे गए हैं। 
  • नेशनल मीडिया क्लब के संस्थापक रमेश अवस्थी ने कहा कि डायरेक्ट्री में केंद्रीय मंत्रिमंडल, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल, विधायक, विधानपरिषद के सदस्यों, राज्य मुख्यालय पर तैनात सरकारी अधिकारियों और पत्रकारों हर किसी के संपर्क नंबर हैं।  
  • इसमें प्रदेश के हर ज़िलों के थानों के नंबर भी मौज़ूद हैं, जिससे किसी भी घटना पर सीधे संबंधित थाने के अधिकारी से बात कर सकते हैं। 
  • गौरतलब है कि बीते वर्षों में सूचना विभाग, जिस सूचना डायरी का प्रकाशन करता था, उसमें ज़िले स्तर तक की जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी। यह डायरेक्ट्री बहुत ही लाभदायक होगी।