राज्य के सीमावर्ती गोठानों की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन | 12 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

11 जुलाई, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में राज्य के सीमावर्ती गाँवों में निर्मित गोठान की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस पुस्तिका के संपादक आलोक चंद्राकर हैं।
  • इस पुस्तिका में गोठानों में पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये संचालित गतिविधियों के साथ-साथ वहाँ पशुधन के चारे एवं पानी के प्रबंध, महिला स्व-सहायता समूहों की आयमूलक गतिविधियों का समावेश किया गया है।
  • गोठान और गोधन न्याय योजना, राज्य से सीमावर्ती गाँवों के ग्रामीणों के जीवन-स्तर में आए बदलाव को भी पुस्तिका में उल्लेखित किया गया है।
  • इस पुस्तिका में गोठानों से संबंधित समाचारों की क्लिपिंग भी शामिल की गई हैं।