राजस्थान साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका मधुमती का नियमित प्रकाशन | 01 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

28 फरवरी, 2023 को राजस्थान के कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा मासिक पत्रिका मधुमती का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु 

  • कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि इस पत्रिका के 48 अंकों का प्रकाशन कर ई-बुक को अकादमी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
  • मधुमती के अंकों में देशभर के एवं राजस्थान के प्रसिद्ध साहित्यकारों एवं महापुरूषों के लेख समाहित किये जाते हैं। इसके अलावा किसी विदेशी भाषा का लेख भी आया है तो उसका अनुवाद भी प्रकाशित किया गया है।
  • डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि अकादमी द्वारा पुस्तक ‘गांधी सबद निरंतर’का भी प्रकाशन किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी, 1958 में राजस्थान साहित्य अकादमी की स्थापना हुई थी। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर द्वारा अन्य भारतीय भाषाओं एवं विदेशी भाषाओं के साहित्य के अनुवाद के लिये वर्ष 2013 से 2017 के दौरान कोई कार्य नहीं किया गया है।