राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह | 29 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

28 सितंबर, 2022 को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में तीन विभूतियों को वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिये राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2019 का पार्श्व गायन के लिये शैलेंद्र सिंह, वर्ष 2020 का संगीत निर्देशन के लिये आनंद-मिलिंद और वर्ष 2021 का पार्श्व गायन के लिये कुमार शानू को प्रदान किया गया।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अलंकरण समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर में ‘भारत रत्न’लता मंगेशकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि लता जी के गीत और स्मृतियों का संग्रह करने के लिये एक संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा और उनके नाम से संगीत अकादमी एवं संगीत महाविद्यालय भी प्रारंभ किया जाएगा।
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप इंदौर के संगीत महाविद्यालय को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के नाम पर किया जा रहा है। अब यह विद्यालय ‘लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय’के नाम से जाना जाएगा।