स्मार्ट सिटी में पूर्वी ज़ोन से राँची को बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड मिला | 28 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 27 सितंबर, 2023 को इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव-2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राँची को पूर्वी ज़ोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर के अवॉर्ड से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा राँची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी राँची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार ने इस सम्मान को प्राप्त किया।
  • स्मार्ट सिटी मिशन के सिक्योरिटी, ट्रैफिक मैनेजमेंट, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि कार्यों के क्रियान्वयन में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में स्थापित करने के लिये राँची को पूर्वी ज़ोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड दिया गया है।
  • स्मार्ट सिटी मिशन 25 जून, 2015 को लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों को मुख्य बुनियादी ढाँचा, स्वच्छ और जीवन की सभ्य गुणवत्ता प्रदान करना है।