राँची की कृतिका को मुंबई में मिला इंपैक्ट अवार्ड | 16 Jun 2022

चर्चा में क्यों?

15 जून, 2022 को झारखंड राज्य की राजधानी राँची की कृतिका सिंह को मुंबई में आयोजित समारोह में इंपैक्ट मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। कृतिका को यह अवार्ड पद्मश्री प्रसून जोशी ने प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • 28 वर्षीय कृतिका को यह अवार्ड अंडर-30 में प्रभावशाली व्यक्तित्व, ज़िम्मेदारी से अपने काम का निर्वहन करना, लोगों की सहायता और देश के अहम प्रोजेक्ट में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये दिया गया है।
  • कृतिका वर्तमान में वेवमेकर ग्लोबल के लिये कंटेक्ट ग्रुप हेड के रूप में काम कर ही हैं, जिसके अंर्तगत विभिन्न अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया है।
  • इससे पहले कृतिका को वर्ष 2016 में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिये एमएसएल ग्रुप मेस्ट्रो अवार्ड इंडिविजुअल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • कृतिका ओटीटी प्लेटफार्म, वेब कंटेंट, टीवी पार्टनरशिप, मार्केटिंग स्पांसरशिप तथा मार्केटिंग इंफ्लूएंसर के रूप में अहम प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं।
  • सोशल रेस्पांसबिलिटी के अलावा कृतिका भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड टीकाकरण तथा ‘मलेरिया नो मोर’ अभियान में कृतिका ने अहम योगदान दिया था।