‘राम राज्य’ आर्ट गैलरी | 11 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

10 अप्रैल, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम राजा सरकार मंदिर परिसर, ओरछा में ‘श्रीराम राज्य कला दीर्घा’ का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर पवित्र बेतवा नदी के तट पर भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिये दीपोत्सव में एक साथ पाँच लाख दीये जलाए गए।
  • रामनवमी का पर्व पूरे राज्य में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ओरछा, चित्रकूट, उज्जैन, उमरिया, शहडोल, विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, नीमच, रतलाम, छिंदवाड़ा और पन्ना सहित प्रदेश में 12 जगहों पर श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। 
  • श्रीराम राजा सरकार मंदिर परिसर, ओरछा में संस्कृति विभाग द्वारा भगवान श्रीराम पर केंद्रित ‘राम राज्य’ आर्ट गैलरी तैयार की गई है।
  • इसमें भारत के लगभग सभी राज्यों की लोकगीत शैली में भगवान श्रीराम के एक-एक रूप का चित्रण किया गया है। इस आर्ट गैलरी में भगवान राम के 36 गुणों और उनकी विशिष्टता को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया गया है।
  • इसके साथ ही उनके राज्याभिषेक कार्यक्रम को झाँकी के रूप में कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया है। भगवान राम पूरे देश में केवल ओरछा में एक राजा के रूप में पूजनीय हैं।