मुख्यमंत्री ने राजस्थान पुलिस विज़न-2030 पुस्तक का विमोचन किया | 30 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

29 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस विज़न-2030 पुस्तक का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2030 के विज़न को लेकर प्रकाशित की गई, यह पुस्तक पुलिस को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को प्रेरित करेगी। 
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार निरंतर नवाचार कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
  • पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने बताया कि इस पुस्तक में राजस्थान पुलिस को वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों के लिये तैयार करने एवं जनता को बेहतर पुलिसिंग देने के संबंध में विज़न प्रस्तुत किया गया है। 
  • उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दस्तावेज़ है, जो आगामी वर्षों में पुलिस विभाग के व्यापक एवं समग्र विकास के लिये मार्गदर्शन प्रदान करेगा।