राजस्थान बजट वर्ष 2022-23 | 24 Feb 2022

चर्चा में क्यों

23 फरवरी, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान का बजट वर्ष 2022-23 विधानसभा में पेश किया।

प्रमुख बिंदु 

  • वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान के प्रमुख बिंदु निम्न हैं-
    • वर्ष 2022-23 के बजट अनुमानों में 2 लाख 14 हज़ार 977 करोड़ 23 लाख रुपए की राजस्व प्राप्तियाँ हैं।
    • वर्ष 2022-23 के बजट अनुमानों में 2 लाख 38 हज़ार 465 करोड़ 79 लाख रुपए का राजस्व व्यय है।
    • वर्ष 2022-23 के बजट अनुमानों में राजस्व घाटा 23 हज़ार 488 करोड़ 56 लाख रुपए है।
    • वर्ष 2022-23 का राजकोषीय घाटा 58 हज़ार 211 करोड़ 55 लाख रुपए है जो GSDP का 4.36 प्रतिशत है।
  • राजस्थान बजट वर्ष 2022-23 के अन्य प्रमुख बिंदु हैं-
    • शहरी क्षेत्र में रोज़गार हेतु इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा।
    • समस्त 118 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक प्रतिमाह उपभोग करने पर 50 यूनिट बिजली नि:शुल्क।
    • ‘चिरंजीवी योजना’में प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपए की चिकित्सा बीमा राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया।
    • ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना’लागू करने की घोषणा की गई। इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक दुर्घटना कवर रहेगा।
    • रोड सेफ्टी अधिनियम लाया जाएगा और राजस्थान पब्लिक ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का गठन प्रस्तावित है। साथ ही जयपुर में  State Road Safety Institute की स्थापना की जाएगी।
    • कृषि बजट के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में समेकित निधि, राज्य की स्वायत्तशाषी, सहकारी एवं अन्य संस्थाओं के स्वयं के संसाधनों सहित कुल राशि 78 हज़ार 938 करोड़ 68 लाख रुपए का कृषि विकास एवं कृषकों के कल्याण हेतु प्रावधान किया गया है।
    • कृषि बजट के अंतर्गत मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की राशि 2 हज़ार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 5 हज़ार करोड़ रुपए की। इस योजना के अंतर्गत 11 मिशन हैं।