‘रबी कृषक महोत्सव 2021’ का शुभारंभ | 12 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

11 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस, हरिद्वार में ‘रबी कृषक महोत्सव 2021’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस कृषि महोत्सव के माध्यम से कृषि की नवीन तकनीकी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो पाएगी। 
  • मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिये लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किये। 
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएँ की- हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा, ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा, ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल बनाया जाएगा, लालवाला दाबूबांस में पुल निर्माण किया जाएगा, बुग्गावाला में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी, मानूबांस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी, ग्राम इब्राहिमपुर मसाई में इंटर कॉलेज की स्थापना की जाएगी।