लखनऊ की पूर्णिमा को मिला विद्यावती स्मृति सम्मान | 26 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 24 सितंबर 2023 को लखनऊ साहित्यिक संस्था सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति का सारस्वत सम्मान समारोह प्रेस क्लब में हुआ, जिसमें लखनऊ की पूर्णिमा को ‘विद्यावती स्मृति सम्मान’ प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस कार्यक्रम में रायबरेली के डॉ. रामेंद्र पांडेय को ‘साहित्य निधि सम्मानोपाधि’से सम्मानित किया गया। इसके अंर्तगत दो हज़ार पाँच सौ रुपए की धनराशि, अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया।
  • सीतापुर के हिन्दी विद्वान डॉ. अरुण त्रिवेदी को पाँच हज़ार रुपए धनराशि के ‘डॉ. अंबिका प्रसाद गुप्त सम्मान’से सम्मानित किया गया।
  • रायबरेली के डॉ. राजेंद्र को साहित्य निधि सम्मान दिया गया।
  • लखनऊ के ही डॉ. अशोक शर्मा को ‘कृष्ण सहाय निगम स्मृति सम्मान’तथा अंबेडकर नगर के भानुदत्त त्रिपाठी मधुरेश को ‘राम प्रसाद द्विवेदी स्मृति सम्मान’से सम्मानित किया गया।
  • हरदोई के युवा कवि आदर्श सिंह निखिल को ‘पंडित रामगुलाम शुक्ल स्मृति साहित्य भविष्यत मंगलकामना अलंकरण सम्मान’दिया गया।
  • मोटोजीपी बाइक रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) ग्रेटर नोएडा में हुई संपन्न।