जोधपुर एवं कोटा में स्थापित होंगे साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर | 30 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

28 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के जयपुर, जोधपुर एवं कोटा मेडिकल कॉलेजों में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर स्थापित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

प्रमुख बिंदु  

  • साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर स्थापित करने के साथ-साथ इस हेतु आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरणों के क्रय की मंजूरी भी दी गई है।  
  • प्रस्ताव के अनुसार, यह सेंटर चिकित्सा महाविद्यालय/चिकित्सालय में उपलब्ध स्थान पर संचालित किये जाएंगे। प्रत्येक संस्थान के लिये 3 क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, 6 काउंसलर्स, 4 वार्ड बॉय/सिक्योरिटी गार्ड/अटेंडेंट तथा 2 मशीन विद मैन की सेवाएँ अनुबंध पर लेने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।  
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।