प्रदेश में कोदो-कुटकी-रागी के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा | 10 Feb 2022

चर्चा में क्यों?

9 फरवरी, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित मिलेट मिशन की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में ‘मिलेट मिशन’के तहत प्रदेश में कोदो-कुटकी और रागी के उत्पादन रकबे में बढ़ोतरी के लिये कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।  

प्रमुख बिंदु 

  • प्रदेश में वर्तमान में 69 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में इन फसलों का उत्पादन किया जाता है। अगले खरीदी वर्ष तक फसल उत्पादन के क्षेत्र को बढ़ाकर एक लाख 17 हज़ार हेक्टेयर किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। 
  • छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा कोदो-कुटकी-रागी की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इस खरीदी वर्ष में अब तक 27 हज़ार क्विंटल मिलेट्स की खरीदी की जा चुकी है। 
  • गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत कोदो 30 रुपए, कुटकी (काला) 30 रुपए, कुटकी (भूरा) 30 रुपए, रागी 33.77 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी जा रही है। 
  • राज्य में समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी किये जाने की निर्धारित तिथि 1 दिसंबर, 2021 से 31 जनवरी, 2022 तक थी, जिसे हाल ही में 15 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।