उत्तराखंड में होमगार्ड और अग्निशमन सेवा के अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति पदक | 27 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

26 जनवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में होमगार्ड और अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • होमगार्ड के अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक और सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक दिये गए हैं जबकि, अग्निशमन अधिकारियों को अग्निशमन सेवा पदक से नवाजा गया है।
  • इन अधिकारियों को मिला पदक -
    • राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक- अमिताभ श्रीवास्तव (डिप्टी कमांडेंट जनरल, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा), राजीव बलोनी (डिप्टी कमांडेंट जनरल, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा)।
    • राष्ट्रपति सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक- गोविंद सिंह खाती (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होमगार्ड जनपद (अल्मोड़ा), राजपाल राणा अवैतनिक प्लाटून कमांडर,(चमोली)।
    • विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक- देवेंद्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (रूद्रप्रयाग), प्रताप सिंह राणा, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (हरिद्वार)।
    • दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिये अग्निशमन सेवा पदक- श्याम सिंह, लीडिंग फायरमैन, (चंपावत), दिनेश चंद्र पाठक, लीडिंग फायरमैन (बागेश्वर), लक्ष्मण सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन (ऊधमसिंहनगर)।
  • वहीं एडीजी कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है। इनके अलावा सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक पाने वालों में एएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा राकेश चंद्र देवली, पौड़ी गढ़वाल के डीएसपी श्यामदत्त नौटियाल, हरिद्वार के डीएसपी पंकज गैरोला, रुद्रपुर के हेड कांस्टेबल पीएसी अमीर चंद्र और दरोगा पुलिस मुख्यालय गिरवर सिंह रावत शामिल हैं।