राष्ट्रपति उत्तराखंड दौरे पर | 23 Apr 2024

चर्चा में क्यों?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड की यात्रा पर रहेंगी।

मुख्य बिंदु:

  • उनकी यात्रा के दौरान:
    • राष्ट्रपति ऋषिकेश में गंगा आरती और एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
    • वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में भारतीय वन सेवा (2022 बैच) के अधिकारी प्रशिक्षुओं के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

  • इसकी स्थापना वर्ष 1956 में संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महत्त्व के एक संस्थान के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य इसकी सभी शाखाओं में स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में शिक्षण के पैटर्न विकसित करना था ताकि भारत में चिकित्सा शिक्षा के उच्च मानक को प्रदर्शित किया जा सके।
  • इसका उद्देश्य स्वास्थ्य गतिविधि की सभी महत्त्वपूर्ण शाखाओं में कर्मियों के प्रशिक्षण के लिये उच्चतम क्रम की शैक्षिक सुविधाओं को एक स्थान पर लाना और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी

  • यह भारत के पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत एक वन सेवा प्रशिक्षण संस्थान है, जो मूल रूप से भारतीय वन कॉलेज के रूप में था, जिसे वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिये वर्ष 1938 में स्थापित किया गया था।
  • यह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के नये वन परिसर में स्थित है।