प्रीति सरन आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र समिति के लिये पुनः निर्वाचित | 15 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
भारतीय राजनयिक प्रीति सरन को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र समिति (CESCR) में वर्ष 2027 से शुरू होने वाले नए तीन-वर्षीय कार्यकाल के लिये पुनः निर्वाचित किया गया है।
मुख्य बिंदु:
- परिचय: प्रीति सरन भारतीय विदेश सेवा की एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिनके पास 36 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने वियतनाम, टोरंटो, मॉस्को, ढाका और जिनेवा जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
- वर्तमान में वे आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र समिति (CESCR) की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं तथा इस पद को सॅंभालने वाली पहली भारतीय बनी हैं, जो भारत के लिये एक महत्त्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धि है।
- पुनर्निर्वाचन: उन्हें CESCR में पुनः निर्वाचित किया गया है।
- कार्यकाल: उनका नया कार्यकाल वर्ष 2027 से प्रारंभ होकर तीन वर्षों तक चलेगा।
- CESCR:
- यह संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंतर्गत 18 सदस्यीय स्वतंत्र विशेषज्ञों का एक निकाय है, जो आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रसंविदा के कार्यान्वयन की निगरानी करता है।
- CESCR प्रशासनिक रूप से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के अधीन कार्य करता है।
|
और पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग |