प्रत्यय अमृत: बिहार के नए मुख्य सचिव | 05 Aug 2025

चर्चा में क्यों?

वर्ष 1991 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी प्रत्यय अमृत को बिहार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे अमृत लाल मीणा का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।

  • प्रत्यय अमृत 1 सितंबर 2025 को आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

मुख्य बिंदु

  • प्रत्यय अमृत के बारे में: 
  • मुख्य सचिव कार्यालय 
    • भारत में मुख्य सचिव का कार्यालय वर्ष 1799 में ब्रिटिश शासन के दौरान लॉर्ड वेलेज़ली के अधीन अस्तित्व में आया और तब से यह राज्य प्रशासन का अभिन्न अंग बना हुआ है।
    • मुख्य सचिव, राज्य में कार्यरत सर्वोच्च रैंक का प्रशासनिक अधिकारी होता है, जो राज्य सचिवालय का नेतृत्व करता है तथा राज्य सरकार के विभिन्न कार्यों के समन्वय की ज़िम्मेदारी निभाता है।
    • नियुक्ति और स्थिति: मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री (राज्यपाल के नाम पर) द्वारा वरिष्ठ IAS अधिकारियों में से वरिष्ठता, योग्यता और विश्वास जैसे कारकों के आधार पर की जाती है।
    • वर्ष 1973 में इस कार्यालय को भारत सरकार के सचिव के पद के समतुल्य मानकीकृत किया गया।
  • शक्तियाँ और कार्य:
    • राज्य प्रशासन के मामलों पर प्रमुख सलाहकार के रूप में कार्य करता है और नीतिगत मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करता है।
    • कैबिनेट बैठक का एजेंडा तैयार करता है, कार्यवाही रिकॉर्ड करता है और निर्णयों के कार्यान्वयन की निगरानी करता है।
    • राज्य सिविल सेवा में नियुक्तियों, स्थानांतरणों और पदोन्नति की देखरेख करता है तथा सिविल सेवकों का मनोबल बनाए रखता है।