उत्तराखंड में लॉन्च किया गया 'प्रज्ञानम्' AI चैटबॉट | 02 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन, देहरादून में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित 'प्रज्ञानम्' AI चैटबॉट लॉन्च किया।
मुख्य बिंदु:
- परिचय: ‘प्रज्ञानम्’ एक AI-आधारित चैटबॉट है, जिसे भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ते हुए प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिये विकसित किया गया है।
- यह प्लेटफॉर्म वेद, उपनिषद, पुराण, आयुर्वेद, दर्शन, गणित और पारंपरिक विज्ञान सहित भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न स्रोतों से सामग्री ग्रहण करता है।
- लॉन्च: इस चैटबॉट को 25 मार्च, 2026 को देहरादून के लोक भवन में लॉन्च किया गया।
- विकासकर्त्ता: इसे ‘वन यूनिवर्सिटी–वन रिसर्च’ पहल के अंतर्गत श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों में अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।
- उद्देश्य:
- छात्रों, शोधकर्त्ताओं और आम जनता को भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणाली तक आसान पहुँच प्रदान करना।
- डिजिटल माध्यमों के ज़रिये युवा पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत से जोड़ना।
- प्रौद्योगिकी एकीकरण: यह चैटबॉट कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल डाटाबेस को एकीकृत कर उपयोगकर्त्ताओं के प्रश्नों के सटीक उत्तर प्रदान करता है।
- NEP के अनुरूप: यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) को आधुनिक शिक्षा में समाहित करने पर बल देती है।