झारखंड हाइकोर्ट के जज बनेंगे प्रदीप श्रीवास्तव | 03 Feb 2022

चर्चा में क्यों? 

1 फरवरी, 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड सुपीरियर जुडिशियल सर्विस के न्यायिक अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को झारखंड हाईकोर्ट का जज बनाने की अनुशंसा की।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उपरोक्त सिफारिश को दोहराया है। कॉलेजियम ने पिछले वर्ष 1 सितंबर, 2021 को हुई अपनी बैठक में उपरोक्त न्यायिक अधिकारी के नाम को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया था।
  • विदित हो कि हाल ही में झारखंड न्यायिक सेवा के चार अधिकारियों को प्रोन्नति देकर झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया था।
  • वर्तमान में प्रदीप श्रीवास्तव बोकारो के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक एंड सेशन जज के पद पर पदस्थापित हैं।
  • झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन सहित 20 न्यायाधीश कार्यरत् हैं।