मध्य प्रदेश की पूजा ओझा ने वर्ल्ड पैरा कैनो चैंपियनशिप में जीता रजत पदक | 06 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश की पैरा एथलीट पूजा ओझा ने हैलिफैक्स, कनाडा में आयोजित पैरा कयाकिंग और केनोइंग स्प्रिंट वर्ल्ड चैंपियनशिप में  VL1 महिलाओं की 200 मीटर रेस में रजत पदक जीता।

Pooja-Ojha

प्रमुख बिंदु 

  • भिंड की रहने वाली पूजा ने VL1 महिलाओं की 200 मीटर रेस में 1:34:18 के समय के साथ रजत पदक जीता है। हैंबर्ग की खिलाड़ी लिलेमोर कोपर ने 1:29.79 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • भारत की ओर से दो खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया था। एक पूजा ओझा और दूसरे सुरेंद्र कुमार। सुरेंद्र कुमार ने VL1 पुरुषों की 200 मीटर श्रृंखला में पाँचवा स्थान प्राप्त किया। सुरेंद्र ने अपनी दौड़ 1:22.97 समय में पूरी की।
  • गौरतलब है कि पूजा ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 6 बार स्वर्ण पदक जीता है और विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पैराएथलीट हैं। वर्तमान में वह दुनिया के शीर्ष पैरा कैनो खिलाड़ियों में नौवें स्थान पर हैं।