PNB सोल्जरथॉन 2026 | 16 Feb 2026
चर्चा में क्यों?
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 132वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोहों के तहत राष्ट्रव्यापी मैराथन आयोजन, PNB सोल्जरथॉन 2026 की घोषणा की है।
मुख्य बिंदु:
- आयोजन: PNB सोल्जरथॉन 2026 बैंक के प्रमुख मैराथन आयोजन का दूसरा संस्करण है, जिसका उद्देश्य फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव को प्रोत्साहित करना है।
- PNB सोल्जरथॉन 2026 मैराथन अप्रैल 2026 में प्रस्तावित है।
- आयोजक: इस कार्यक्रम की घोषणा पंजाब नेशनल बैंक ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में की है।
- थीम: Run with Soldiers, Run for Soldiers अर्थात "सैनिकों के साथ दौड़ें, सैनिकों के लिये दौड़ें"।
- स्थापना दिवस: यह घोषणा PNB के 132वें स्थापना दिवस समारोहों की शुरुआत का प्रतीक है, जो बैंक की विरासत और सामाजिक सहभागिता की भूमिका को दर्शाती है।
- उद्देश्य: इस मैराथन का उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना तथा नागरिक–सैन्य संपर्क को प्रोत्साहित करना है, जिसमें सैनिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
- खेलकूद में भागीदारी को देशभक्ति के प्रतीकों के साथ जोड़कर, सोल्जरथॉन PNB के सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के व्यापक मिशन को सुदृढ़ करता है।